रहेगी असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर
जमुई/चकाई : होली पर्व शांति और सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर चंद्रमंडीह थाना परिसर में शुक्रवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।अंचलाधिकारी राजकिशोर साह और थानाध्यक्ष गजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में शांति समिति के सदस्यों के अलावा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और प्रबुद्ध जनों ने हिस्सा लिया।
बैठक में अंचलाधिकारी ने कहा की किसी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देना है। किसी तरह की असुविधा किसी को ना हो इसका ख्याल रखा जाना जरूरी है। होली के जुलूस में डीजे पूरी तरह प्रतिबंधित है।
थानाध्यक्ष गजेंद्र कुमार ने कहा कि असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। अगजा के दिन से क्षेत्र में पुलिस गस्ती करते रहेंगे।वही शांतिपूर्ण पर्व मनाने को लेकर थाना क्षेत्र के चिन्हित जगहों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल की तैनाती रहेगी।
मौके पर पुलिस अवर निरीक्षक दीपक कुमार, विजय कुमार उपाध्याय ,भेषनारायण सिंह, सन्नी कुमारी,जिला परिषद उपाध्यक्ष राकेश पासवान, मुखिया पंकज साह, डोमन पासवान, चंद्रमोलेश्वर राय, सुनील सोरेन, रामचंद्र पासवान, राजेंद्र यादव, मो.हाफिज, उदय यादव, राजेंद्र यादव, जालंधर यादव, फाल्गुनी यादव, नकुल यादव सहित दर्जनों जनप्रतिनिधि व सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे।
चकाई से विकाश कुमार लहेरी की रिपोर्ट