झाझा: थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की से उसके चचेरे भाई समेत पांच लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक फरार है। एसडीपीओ राजेश कुमार के नेतृत्व में एसएचओ संजय सिंह व पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए पीड़िता के गांव से ही आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सूरज मुर्मू, मुकेश मुर्मू, गुरुदेव मुर्मू और सकलदेव मुर्मू के रूप में हुई है। फरार आरोपी सोनेलाल मुर्मू की तलाश जारी है।
मामले की जानकारी देते एसडीपीओ, झाझा
पीड़िता ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया था, कि 10 फरवरी को जब उसके चाचा-चाची किसी रिश्तेदार के घर गए थे, तब वह अपने चचेरे भाई के घर पर खाना बनाने गई थी। उसी दौरान उसके चचेरे भाई और अन्य तीन लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। 26 फरवरी को माता-पिता के घर लौटने के बाद उसने उन्हें घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिजनों ने झाझा थाना में आवेदन देकर बताया कि चाचा चाची अपने रिश्तेदार के घर चले गए थे तो अपने चचेरे भाई के घर पर कोई नही रहने के कारण 10 फरवरी को उसके घर पर दोपहर में खाना बनाने के लिए गई थी, तभी चचेरा भाई एवं अन्य उसके सहयोगी ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
उसके बाद मेरे माता पिता जो पटना में दैनिक मजदूरी का काम करता है 26 फरवरी को घर आने के बाद उन्हें घटना की पूरी जानकारी दिया। 28 फरवरी को थाना में लिखित शिकायत करने पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर इस दिशा में कार्रवाई शुरू कर दिया था।
झाझा से सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट