अलीगंज, बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ प्रखड इकाई की बैठक मंगलवार को अलीगंज बीआरसी में की गई। इस बैठक की अध्यक्षता बिहार प्रारंभिक शिक्षक संघ प्रखंड अध्यक्ष बिमलेश कुमार विभु ने किया। इस बैठक में सभी सीआरसी शिक्षकों ने कई मुद्दों , समान काम सामान वेतन,पुरानी पेंशन लागू करने हेतु हस्ताक्षर अभियान,मध्याह्न भोजन में भेंडर एवं पदाधिकारी की मनमानी,एवं बकाया राशि,पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई। इस मौके प्रखंड अध्यक्ष बिमलेश कुमार विभु ने कहा की संघ के लोगों ने शिक्षकों को पर्व के मौके पर भी वेतन का भुगतान नहीं होने पर, सरकार की लापरवाह नीति बताते हुए शिक्षकों को वेतन नहीं दिए जाने पर पर्व -त्योहार के फीका रहने की बात बताया।
रोष प्रकट करते हुए कहा कि हिंदुओं के तीन प्रमुख त्योहार दशहरा,दीपावली व छठ जैसे महान पर्व के मौके पर भी वेतन का भुगतान नहीं होने से शिक्षक परिवार छठ पर्व नहीं कर सके। और दशहरा व दिवाली पर्व भी फीका रहा। प्रखंड संघ के संयुक्त सचिव मनोज कुमार एवं भुवनेश्वर प्रसाद ने जानकारी देते कहा कि वेतन नहीं मिलने से कई शिक्षक भुखमरी के कगार पर है। वेतन के अभाव में परिजनों का इलाज कराना भी मुश्किल हो गया है। रोष प्रकट करते हुए कहा कि पर्व – त्योहार के मौके पर भी सरकार द्वारा वेतन नहीं दिया जाना शिक्षकों के प्रति उपेक्षापूर्ण नीति बताया और मध्यान भोजन में प्रधानाध्यापक पर पदाधिकारी एवं वेंडर की मिली भगत से शोषण किया जा रहा है। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष बिमलेश कुमार विभु, मनोज कुमार सैयुक्त सचिव,भुवनेश्वर प्रसाद,दीपलेश्वर राउत कोषाध्यक्ष, मो अनवारूल हक सचिव, रामस्वरूप पासवान, गया प्रसाद, के अलावे संघ के सदस्य मौजूद थे।
अलीगंज से मुमताज की रिपोर्ट